Breaking News

बदायूँ के ककराला में नशा मुक्ति रैली, दहेज प्रथा के खिलाफ भी गूँजी आवाज़।

बदायूँ के ककराला में नशा मुक्ति रैली, दहेज प्रथा के खिलाफ भी गूँजी आवाज़।

बदायूँ। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने और युवाओं को सही दिशा देने के लिए शनिवार को सर्वसमाज की ओर से एक विशाल नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नगर के हजारों लोग और स्कूली छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। रैली के दौरान नशे और दहेज प्रथा के विरोध में जमकर नारेबाज़ी हुई और कस्बे की गलियों से होते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

नगर में रैली समाप्त होने के बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को संबोधित किया। अमन कमेटी के सदर मौलाना मिन्हाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो लोग नशा बेचकर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, उनका समाज से पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। ऐसे लोगों के घर पर निकाह नहीं पढ़ाए जाएंगे और न ही उनके जनाज़े की नमाज़ अदा की जाएगी।

वहीं, पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खान ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में लिप्त पाया जाता है तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा और समाज में उसका कोई स्थान नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आज यदि किसी और का घर नशे से बर्बाद हो रहा है और समाज चुप बैठा है, तो कल यह समस्या किसी और के घर तक पहुँच सकती है। इसलिए सभी को मिलकर इसका विरोध करना आवश्यक है।

आयोजकों का कहना है कि यह रैली युवाओं और आम जनता के बीच नशा मुक्ति व दहेज उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!