Breaking News

वाल्मीकि प्राकट्योत्सव पर अवकाश और मदिरा निषेध की मांग।

वाल्मीकि प्राकट्योत्सव पर अवकाश और मदिरा निषेध की मांग।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। आगामी 7 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान वाल्मीकि प्राकट्योत्सव को लेकर बरेली की वाल्मीकि शोभायात्रा प्रबंधन समिति ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से विशेष अपील की है। समिति के अध्यक्ष अंशु आर्य ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा, साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

अंशु आर्य का कहना है कि आदि कवि और रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। उनका प्राकट्योत्सव पूरे देश में श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर शोभायात्राएँ, भजन-कीर्तन, रामायण पाठ और काव्य मंचन जैसे धार्मिक आयोजन होते हैं, जिनमें लोग परिवार सहित भाग लेते हैं।

समिति का मानना है कि यदि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित हो और मदिरा बिक्री पर रोक लगाई जाए तो इससे न केवल धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!