Breaking News

जनसेवा के पथ पर : पुलिस और चिकित्सा संस्थानों की संयुक्त पहल।

जनसेवा के पथ पर : पुलिस और चिकित्सा संस्थानों की संयुक्त पहल।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत विद्या प्लाईवुड वेयर हाउस परिसर में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखण्ड अस्पताल के सहयोग से एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्राधिकारी पुवायां, क्षेत्राधिकारी तिलहर, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस विभाग एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को बीमारियों की रोकथाम, पोषण और स्वच्छता संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे शिविर न केवल आमजन को स्वास्थ्य जांच का अवसर प्रदान करते हैं बल्कि समाज को जागरूक और स्वस्थ बनाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों और आयोजकों के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया।

कार्यक्रम में शामिल नागरिकों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए पुलिस एवं चिकित्सा संस्थानों का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजन समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और जनकल्याण की भावना को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!