Breaking News

कल्याण सिंह की स्मृति में गेट और पार्क निर्माण का आश्वासन।

कल्याण सिंह की स्मृति में गेट और पार्क निर्माण का आश्वासन।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद के अब्बासपुर में आयोजित नानू बाबा मेले और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह जी की प्रतिमा स्थापना दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार तथा नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य संत नानू बाबा की समाधि पर माथा टेकने और आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद हुई। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने बाबू कल्याण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी न केवल उत्तर प्रदेश की राजनीति के नायक थे, बल्कि वे सनातन संस्कृति और करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भी थे। श्रीराम मंदिर निर्माण में उनकी भूमिका इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों से अंकित रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कल्याण सिंह जी का त्याग और योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्मृति को अमर बनाए रखने के लिए अब्बासपुर में स्मृति गेट और पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

इस मौके पर विधायक श्रीकांत कटियार और भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने भी कल्याण सिंह जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सदैव समाज और धर्म की रक्षा के लिए काम किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण वर्मा ने की और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!