Breaking News

घनश्याम दास शर्मा बने ताखा तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष।

घनश्याम दास शर्मा बने ताखा तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। ताखा तहसील में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एक बैठक ऊसराहार में संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान के तहत दैनिक माधव संदेश के तहसील संवाददाता घनश्याम दास शर्मा को ताखा तहसील इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के पत्रकारों और समाजसेवियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर गुप्ता, विवेक दुबे, अनिल कुमार, राघवेंद्र अग्निहोत्री, निशांत मिश्रा, विनीश कुमार, गौरव कुमार, रामब्रज, इमरान खान, आविद खान, प्रिंस तिवारी सहित कई पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तिवारी और जिलेदार प्रधान संजीव प्रधान की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घनश्याम दास शर्मा की सक्रियता और अनुभव से ताखा क्षेत्र की पत्रकारिता को नई मजबूती मिलेगी और संगठन और अधिक सशक्त होगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!