Breaking News

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा।

मनीष कुमार मौर्य, संवाददाता 

चंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा कर दिया और गुस्से में ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश भी की।

जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर निवासी अनिल चौधरी का बेटा शुभम शुक्रवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोसी के यहां भवन निर्माण सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पहुंची। चालक ने ट्रैक्टर को स्टार्ट हालत में सड़क पर खड़ा कर दिया और ट्राली से सामान उतरवाने में व्यस्त हो गया। इसी बीच ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया और सामने खेल रहे शुभम को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर कुछ दूर जाकर खेत में रुका।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और ट्रैक्टर को आग लगाने का प्रयास किया। इसी बीच मौके पर मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रकेश शर्मा, इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा व दुल्हीपुर चौकी प्रभारी धर्मदेव सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह हालात काबू में किए और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!