Breaking News

कासगंज में सनसनी: प्रेमिका के घर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप।

कासगंज में सनसनी: प्रेमिका के घर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गांव रहमतपुर माफी निवासी 24 वर्षीय युवक लोकेन्द्र का शव उसकी प्रेमिका के घर पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की खबर लगते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी भारी संख्या में मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

मृतक लोकेन्द्र के परिजनों का कहना है कि वह अपनी प्रेमिका शिल्पा से काफी समय से संपर्क में था। घटना वाले दिन लोकेन्द्र खेत पर काम कर रहा था तभी शिल्पा का फोन आने पर वह खेत से निकल गया। इसके कुछ समय बाद ही परिवार को सूचना मिली कि लोकेन्द्र का शव शिल्पा के घर पर फंदे से झूलता मिला है।

परिजनों ने यह गंभीर आरोप लगाया है कि शिल्पा और उसके परिवार वालों ने लोकेन्द्र की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। आरोप यह भी लगाया गया कि घटना के बाद शिल्पा और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सीओ सदर आंचल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बाइट- केला देवी, मृतक की मां।

बाइट- सरिता, मृतक की बहन।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …