Breaking News

टेबल फैन में आया करेंट, किशोर की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

टेबल फैन में आया करेंट, किशोर की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

संवाददाता, मनीष कुमार मौर्य

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के अटौली गांव में सोमवार देर रात करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बाबूलाल वनवासी का 17 वर्षीय बेटा ओमप्रकाश रात करीब नौ बजे घर में टेबल फैन जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक फैन में करेंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया। तेज झटके से किशोर तड़पने लगा। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे और आनन-फानन में उसे धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

किशोर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!