Breaking News

तेज हवाओं से गिरा पेड़, मुगलसराय-चकिया मार्ग पर घंटों ठप रहा यातायात।

तेज हवाओं से गिरा पेड़, मुगलसराय-चकिया मार्ग पर घंटों ठप रहा यातायात।

संवाददाता, शैलेश सिंह

चंदौली। सोमवार देर रात आई तेज हवाओं और बरसात ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मुगलसराय-चकिया मार्ग पर चोरमरवा के पास अचानक एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर छोटे वाहनों के लिए आंशिक रास्ता तैयार किया, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। अचानक हुई इस घटना से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान सड़क किनारे खड़े पुराने और जर्जर पेड़ अक्सर गिरने का खतरा बने रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे पेड़ों की समय रहते छंटाई या हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!