Breaking News

बिल्सी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जारी, एसडीएम ने गांवों में किया निरीक्षण।

बिल्सी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जारी, एसडीएम ने गांवों में किया निरीक्षण।

रिपोर्ट- संवाददाता, बिल्सी

बिल्सी, (बदायूं)। विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बिल्सी क्षेत्र में मतदाता सूची के सत्यापन कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह अभियान 4 नवंबर से प्रारंभ हुआ था, जिसके अंतर्गत निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।

शनिवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रेमपाल सिंह ने क्षेत्र के ग्राम खैरी और मोहल्ला संख्या दो का दौरा कर गणना प्रपत्रों का वितरण कराया और अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र की मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस सर्वे के दौरान 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जा रहे हैं, वहीं मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिकारी और कर्मचारी मतदाता सूची को सटीक और निष्पक्ष बनाने में लगे हुए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं और लोगों को आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

एसडीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और लोकतंत्र की इस मूल प्रक्रिया में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!