Breaking News

पेंशनर 1 नवंबर से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र।

राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान शुरू, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनरों से समय पर प्रमाण-पत्र जमा करने की अपील की।

बदायूं। पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए 1 नवंबर 2026 से राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत शासन ने पेंशनरों के शत-प्रतिशत ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि कोषागार बदायूं से पेंशन प्राप्त कर रहे ऐसे सभी पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर, जो अभी तक अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रस्तुत नहीं कर सके हैं, वे अब घर बैठे ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट www.jeevanpramaan.gov.in पर अपना प्रमाण-पत्र अपलोड कर कोषागार बदायूं को प्रेषित करना होगा।

उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने के लिए पेंशनर सबसे पहले प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें। इसके बाद जीवन प्रमाण ऐप इंस्टॉल कर उसे ओपन करें और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र कोषागार को भेज सकते हैं।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर यह सुविधा संबंधित कोषागार, बैंक, जनसेवा केंद्र, डाकघर तथा मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने सभी संबंधित पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जमा कर दें, ताकि उनकी पेंशन संबंधी कार्यवाही सुचारु रूप से जारी रह सके।

 

 

Spread the love

Check Also

16 से 30 नवंबर तक खुद कर सकेंगे परिवार की ऑनलाइन जनगणना, बदायूं में 5,929 प्रगणक संभालेंगे जिम्मेदारी।

जनगणना-2027 के लिए 26 चार्ज निर्धारित, 1,003 पर्यवेक्षक भी होंगे तैनात; कोई दस्तावेज, ओटीपी या …