Breaking News

अकबराबाद चौराहे पर दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी की गरज से मचा हड़कंप।

अकबराबाद चौराहे पर दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी की गरज से मचा हड़कंप।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, (बदायूं)। नगर के अकबराबाद चौराहे पर शनिवार को दूसरे दिन भी नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे बनाए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।

गौरतलब है कि बदायूं–मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित अकबराबाद चौराहा लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहा है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और राहगीरों द्वारा कब्जा किए जाने से यहां दिनभर यातायात बाधित रहता है। कई बार एंबुलेंस और आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे गंभीर मरीजों को दिक्कत होती है।

इसी समस्या को देखते हुए उप जिलाधिकारी साई आश्रित शाखमुरी (सहसवान) के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार और नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी चौराहे पर जेसीबी लगवाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि “यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा।”

वहीं अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि “नगर में नाले-नालियों और फुटपाथों पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे सफाई कार्य बाधित हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।”

अभियान के दौरान कई लोगों का सामान जब्त किया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगरवासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अगर अभियान इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही चौराहे पर जाम से राहत मिल सकेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!