Breaking News

केशव अग्रवाल एवं डॉ. विभूति ऐरन ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

केशव अग्रवाल एवं डॉ. विभूति ऐरन ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में पति की लंबी उम्र और अटूट दांपत्य प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व बृहस्पतिवार को भव्य अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ निर्जला व्रत रखा। हाथों में खनखनाती चूड़ियां, रची हुई मेहंदी और सजे-धजे बाजारों ने पर्व की रौनक बढ़ा दी। रात में छलनी से चंद्रमा और पति के दर्शन करने के बाद महिलाओं ने व्रत खोला। इसके साथ ही घरों में खुशियों का माहौल छा गया।

डॉ. विभूति ऐरन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि लाल जोड़ा, हाथों में गहरी रची मेहंदी और पति की ओर से मिला सरप्राइज गिफ्ट उनके लिए इस दिन को बेहद खास बना देता है। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो यह दिन उनकी जिंदगी का सबसे मैजिकल दिन बन गया है।

इस अवसर पर केशव अग्रवाल एवं डॉ. विभूति ऐरन की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को करवा चौथ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Spread the love

Check Also

श्याम अग्रवाल एवं राधिका अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

श्याम अग्रवाल एवं राधिका अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  बिसौली। नगर …