Breaking News

बिसौली में बिजली विभाग का मेगा कैंप, ₹4.20 लाख की वसूली – 55 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।

बिसौली में बिजली विभाग का मेगा कैंप, ₹4.20 लाख की वसूली – 55 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।

रिपोर्ट – संवाददाता, बिसौली

बिसौली, (बदायूं)। विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय पर शनिवार को बिजली विभाग द्वारा आयोजित मेगा कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। इस दौरान विभाग ने चार लाख बीस हजार रुपए का राजस्व एकत्र किया और कई उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में कुल 41 उपभोक्ताओं के बिजली बिल संबंधी मामलों का समाधान किया गया। वहीं सात उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले गए, जिससे उन्हें राहत मिली।

वहीं दूसरी ओर, विभागीय टीम ने बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि जमा न करने वाले 55 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। अधिकारीयों ने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में बिजली चोरी या बिल बकाया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बिसौली अमित कुमार, उपखंड अधिकारी आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, दिलीप सिंह, गौरव सक्सेना, उमेश, नवीन, मोहसिन, जितेंद्र और अयाजउद्दीन सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली बिल जमा करें, ताकि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और किसी प्रकार की कार्यवाही से बचा जा सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!