Breaking News

बदायूं में कल लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, न्यायिक अधिकारी करेंगे शुभारंभ।

बदायूं में कल लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, न्यायिक अधिकारी करेंगे शुभारंभ।

बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 1 नवंबर 2026 (रविवार) को डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दीप प्रज्वलित कर करेंगे।

इस अवसर पर जनपद के न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विधिक एवं जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर के माध्यम से लोगों को कानूनी सहायता और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में जानकारी देने का उद्देश्य है।

आयोजकों की ओर से समस्त मीडिया बंधुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। साथ ही निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

पेंशनर 1 नवंबर से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र।

राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान शुरू, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनरों से समय पर प्रमाण-पत्र जमा …