Breaking News

बिसौली में रामलीला मंचन ने मोहा मन, केवट संवाद और भरत मिलाप के दृश्यों ने दर्शकों को किया भावुक।

बिसौली में रामलीला मंचन ने मोहा मन, केवट संवाद और भरत मिलाप के दृश्यों ने दर्शकों को किया भावुक।

आई एम खान 

बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी बिसौली गंज के रंगमंच पर भव्य रामलीला मंचन के दौरान भक्तिभाव से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। कलाकारों ने राम-केवट संवाद और भरत मिलाप के प्रसंगों का भावपूर्ण एवं जीवंत मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम और जय भरत जी के जयघोषों से गूंज उठा।

मंचन में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे अरविंद तिवारी और केवट की भूमिका में रामानंद तिवारी ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। राधेश्याम रामायण की मधुर चौपाइयों के माध्यम से केवट द्वारा प्रभु श्रीराम के चरण पखारने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस प्रसंग में भक्ति, प्रेम और समर्पण की भावना ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

वहीं, भरत मिलाप के प्रसंग में भरत की भूमिका निभा रहे ब्रजेश शाक्य और शत्रुघ्न की भूमिका में कृष्णा ठाकुर ने शानदार अभिनय किया। भगवान श्रीराम और भरत के स्नेहपूर्ण मिलन के दृश्य ने दर्शकों के हृदय में भ्रातृप्रेम, त्याग और मर्यादा की भावना को सजीव कर दिया।

भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे अरविंद तिवारी ने कहा कि केवट संवाद सच्ची भक्ति और समानता का संदेश देता है। भगवान हर भक्त के हृदय में निवास करते हैं। केवट की भूमिका निभा रहे रामानंद तिवारी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के चरण पखारने का सौभाग्य प्रेम और समर्पण से प्राप्त होता है, न कि किसी पद या जाति से।

भरत की भूमिका निभा रहे ब्रजेश शाक्य ने कहा कि भरत मिलाप त्याग, मर्यादा और भ्रातृप्रेम का अनुपम उदाहरण है। वहीं, शत्रुघ्न की भूमिका निभा रहे कृष्णा ठाकुर ने कहा कि रामकथा का प्रत्येक प्रसंग मनुष्य को धर्म, नीति और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

पूरे मंचन के दौरान कलाकारों के प्रभावशाली संवाद, मधुर संगीत और आकर्षक प्रकाश सज्जा ने दर्शकों को त्रेतायुग की अनुभूति करा दी। रामलीला के इन प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, त्याग और पारिवारिक एकता का संदेश मिला।

Spread the love

Check Also

संकट में बच्चों की मदद के लिए 1098, साइबर ठगी पर 1930; बहेड़ी में विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार।

विधिक जागरूकता शिविर में सिविल जज योगेश कुमार चौधरी ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, …