Breaking News

चितरंजन गुप्ता एवं डॉ. स्वाति रानी ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

चितरंजन गुप्ता एवं डॉ. स्वाति रानी ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में करवाचौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे दिन महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला।

नगर के युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता ने कहा कि जब उनकी पत्नी डॉ. स्वाति रानी उनके लिए पूरे दिन बिना पानी पिए व्रत रखती हैं, तो यह उनके लिए पत्नी के बेइंतहा प्यार और विश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण होता है। उन्होंने कहा कि उनकी भी पूरी कोशिश रहती है कि इस खास दिन को अपनी पत्नी के लिए और भी यादगार बनाएं तथा उनके हर काम में हाथ बटाएं।

युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता एवं डॉ. स्वाति रानी ने नगरवासियों को करवाचौथ के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी दांपत्य जीवन और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।

Spread the love

Check Also

करवाचौथ पर पत्नी की याद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती।

करवाचौथ पर पत्नी की याद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती। संवाददाता, …