Breaking News

युवा उद्योगपति शुभम गर्ग व बरखा अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

युवा उद्योगपति शुभम गर्ग व बरखा अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली। करवाचौथ का पावन पर्व पूरे देश में सुहागिन महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर के युवा उद्योगपति शुभम गर्ग एवं बरखा अग्रवाल ने नगरवासियों को करवाचौथ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बरखा अग्रवाल ने कहा कि शादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी करवाचौथ के व्रत को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। यह पर्व केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, सम्मान और समर्पण के रिश्ते को और मजबूत करने का सुंदर अवसर भी है। यह पर्व वैवाहिक जीवन में आपसी विश्वास और स्नेह की भावना को ताजा करता है।

उन्होंने सभी सुहागिन महिलाओं के सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Check Also

मोबाइल बरामदगी में बरेली प्रदेश में अव्वल, एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर सम्मानित।

मोबाइल बरामदगी में बरेली प्रदेश में अव्वल, एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर सम्मानित। संवाददाता, मोहम्मद …