Breaking News

बदायूं में 3 और 4 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती।

सालारपुर आईटीआई और बीआईएमटी परिसर में होगा आयोजन, हाईस्कूल से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका।

बदायूं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिले में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन 3 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सालारपुर परिसर में किया जाएगा। वहीं, 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से बीआईएमटी परिसर बदायूं में रोजगार मेला लगेगा।

उन्होंने बताया कि मेले में तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्रों की कंपनियों के साथ ही निःशुल्क कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बाद नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने वाली कंपनियां भी शामिल होंगी। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक और कौशल विकास डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों तथा बायोडाटा की छायाप्रति के साथ संबंधित स्थल पर पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

16 से 30 नवंबर तक खुद कर सकेंगे परिवार की ऑनलाइन जनगणना, बदायूं में 5,929 प्रगणक संभालेंगे जिम्मेदारी।

जनगणना-2027 के लिए 26 चार्ज निर्धारित, 1,003 पर्यवेक्षक भी होंगे तैनात; कोई दस्तावेज, ओटीपी या …