Breaking News

जयपुरिया स्कूल सहसवान में AI एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग पर अंतर-विद्यालयीय वेबिनार आयोजित।

जयपुरिया स्कूल सहसवान में AI एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग पर अंतर-विद्यालयीय वेबिनार आयोजित।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। आधुनिक तकनीक और नवाचार को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में शुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) विषय पर अंतर-विद्यालयीय वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम CBSE के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रशिक्षण विषय के अनुरूप आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र के आठ विद्यालयों के कुल 14 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

वेबिनार में अल हाफ़िज़ एजुकेशनल एकेडमी, आर.के. पब्लिक स्कूल, जी.डी. गोयनका स्कूल, आर.एस. मिलेनियम स्कूल, राजकीय आश्रम विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं एन.एस. एकेडमी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में फ्यूचर यूनिवर्सिटी, बरेली के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री खेमेन्द्र गंगवार, उद्यमी श्री अंशुल माहेश्वरी एवं सीनियर बिजनेस एनालिस्ट श्री अभिषेक वार्ष्णेय ने अपने विचार रखे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता, तार्किक चिंतन, समस्या समाधान, रचनात्मकता और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली मेहरोत्रा ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ नवाचार, तार्किक क्षमता और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के कौशल से भी सशक्त बनाना आवश्यक है। ऐसे आयोजन शिक्षकों को नई तकनीकों से परिचित कराने के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं।

विद्यालय के निदेशक श्री शुभम लाहोटी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि AI एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग भविष्य की शिक्षा के महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों और शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री अफजल हुसैन, श्री नितेश, श्री पीयूष, श्रीमती भावना गुप्ता, श्री जावेद हुसैन, श्री आशीष रंजन एवं श्री अरुण कुमार का विशेष सहयोग रहा। वहीं श्री तुषार, श्री शोभित, श्री तरुण, सुश्री सांची, सुश्री शिवांगी, सुश्री याशी, श्री इरशाद एवं श्री बिलाल ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई।

अंत में सभी अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं एवं सहभागी विद्यालयों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन आधुनिक एवं भविष्यपरक शिक्षा की दिशा में विद्यालय का महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

Spread the love

Check Also

जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए प्रशासन ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, पुलिस बल के साथ हटवाया जाएगा कब्जा।

जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए प्रशासन ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, पुलिस बल के …