Breaking News

बिसौली में सीता हरण लीला का सजीव मंचन, शूर्पणखा के अभिनय ने मोहा मन।

बिसौली में सीता हरण लीला का सजीव मंचन, शूर्पणखा के अभिनय ने मोहा मन।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के आसफपुर रोड स्थित कृषि प्रदर्शनी मैदान में चल रही श्री जनता रामलीला के रंगमंच पर सीता हरण लीला का भक्तिमय मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम की लीलाओं का मनोहारी चित्रण कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

मंचन के दौरान शूर्पणखा की भूमिका में गोविंद ने शानदार अभिनय और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। उनके अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। वहीं, रावण की भूमिका अरविंद, खर की संदीप रस्तोगी और दूषण की भूमिका जयकुमार ने निभाई। सीता के रूप में विशाल शुभ, भगवान श्रीराम के रूप में राम और लक्ष्मण के रूप में हर्षवर्धन ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। मारीच की भूमिका आदित्य ने निभाई।

रामलीला मंचन में शूर्पणखा प्रसंग से लेकर रावण की कुटिल योजना और माता सीता के हरण तक की घटनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने संवाद, भाव-भंगिमाओं और मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर अमरदीप गर्ग, राहुल, आशीष, संदीप, कमल, बबलू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

सहसवान में बदहाल सड़क से लोग परेशान, मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों का कब्जा।

नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से आवागमन मुश्किल, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन …