Breaking News

किसान बंधु संगोष्ठी में आलू की बेहतर पैदावार के बताए वैज्ञानिक तरीके।

किसान बंधु संगोष्ठी में आलू की बेहतर पैदावार के बताए वैज्ञानिक तरीके।

आई एम खान 

बिसौली। वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में किसान बंधु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक विधियों से आलू की बेहतर पैदावार प्राप्त करने, फसल की गुणवत्ता सुधारने और खेती की लागत कम करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी।

संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने आलू की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों, कीट नियंत्रण, समय पर सिंचाई और संतुलित खाद प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों को मिट्टी की जांच कराने और उन्नत बीजों का चयन करने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद पांडे ने कहा कि आलू की अच्छी पैदावार के लिए केवल गुणवत्तापूर्ण बीज का चयन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही समय पर संतुलित खाद और आवश्यक दवाइयों का वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग भी जरूरी है। बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण फसल तैयार करने के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उचित प्रबंधन और वैज्ञानिक तरीकों से खेती की लागत कम करने तथा किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

संगोष्ठी के दौरान किसानों ने अपनी फसलों से जुड़ी समस्याओं और शंकाओं को विशेषज्ञों के सामने रखा। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के सवालों के जवाब देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान बताया। कार्यक्रम के अंत में वृंदा कोल्ड स्टोरेज के स्वामी केशव अग्रवाल ने सभी अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमोद पांडे, संजय जैन, अवनीश त्रिपाठी, विष्णुकांत अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल और मैनेजर जयप्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

डीएम ने वेयरहाउस और धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

मंडी परिसर की सफाई कराने और वेयरहाउस के आसपास का नक्शा तैयार करने के दिए …