Breaking News

बदायूं में तीन युवतियां लापता, सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने मांगी आमजन से मदद।

दो अलग-अलग मामलों में 15, 16 और 20 वर्षीय युवतियों की तलाश जारी, सूचना देने के लिए पुलिस ने जारी किए मोबाइल नंबर।

बदायूं। जनपद में दो अलग-अलग मामलों में लापता हुई तीन युवतियों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी लापता युवतियों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे उनकी सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस के अनुसार, पहले मामले में थाना आंवला, जनपद बरेली में दर्ज मुकदमे से संबंधित पूनम (20 वर्ष) और राजकुमारी (15 वर्ष), पुत्रियां स्वर्गीय नन्हे, निवासी ग्राम रहटुईया, थाना आंवला, जनपद बरेली की तलाश की जा रही है। इस मामले में थाना मूसाझाग और थाना विनावर, जनपद बदायूं के निवासियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना थाना आंवला पुलिस कर रही है।

वहीं, दूसरे मामले में थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम चिंजरी निवासी वीरपाल की 16 वर्षीय पुत्री सरोजा लापता है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा की जा रही है।

थाना मूसाझाग के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तीनों युवतियों की तलाश और सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी इनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने सूचना देने के लिए जारी किए मोबाइल नंबर:

प्रभारी निरीक्षक, थाना मूसाझाग: 9454402945

पुलिस क्षेत्राधिकारी: 9454401317

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर दिए गए नंबरों पर तत्काल सूचना देकर युवतियों की सकुशल बरामदगी में सहयोग करें।

Spread the love

Check Also

बदायूं में आज लगेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, 20 से अधिक विभाग लगाएंगे स्टॉल।

सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी, विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी सेवाओं से लाभान्वित होंगे लोग। बदायूं। …