Breaking News

चकिया के तिलौरी गांव के ग्राम प्रधान लापता, परिजन परेशान — पुलिस ने शुरू की तलाश।

चकिया के तिलौरी गांव के ग्राम प्रधान लापता, परिजन परेशान — पुलिस ने शुरू की तलाश।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

चंदौली। जनपद के चकिया विकास खंड के अंतर्गत आने वाले तिलौरी गांव के ग्राम प्रधान चंदन कुमार पिछले 24 घंटे से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। ग्राम प्रधान के अचानक गायब होने से पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार, चंदन कुमार खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। देर शाम तक जब उनका कोई अता-पता नहीं चला तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू की, परंतु कहीं से कोई सुराग नहीं मिला।

थक-हारकर परिजन चकिया कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आसपास के गांवों और प्रमुख स्थानों पर खोजबीन तेज कर दी है तथा मोबाइल लोकेशन का भी सहारा लिया जा रहा है।

गांव में ग्राम प्रधान के लापता होने की चर्चा हर तरफ फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चंदन कुमार को ढूंढ निकालने की मांग की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!