Breaking News

आरपीएफ जवानों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण, हृदयाघात की स्थिति में सीखी जीवनरक्षक तकनीक।

आरपीएफ जवानों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण, हृदयाघात की स्थिति में सीखी जीवनरक्षक तकनीक।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चंदौली। डीडीयू स्थित आरपीएफ न्यू लोको बैरक प्रांगण में गुरुवार को एक विशेष सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवानों को आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार देने के कौशल से सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम में मंडल रेल अस्पताल डीडीयू के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.पी. सिंह ने जवानों को सीपीआर की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए विस्तार से समझाया कि हृदयाघात की स्थिति में यह तकनीक कितनी महत्वपूर्ण होती है।

डॉ. सिंह ने बताया — “जब किसी व्यक्ति को हृदयाघात होता है, तो हृदय पंप करना बंद कर देता है और नाड़ी की गति रुक जाती है। ऐसे समय में तत्काल सीपीआर देने से पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यह तकनीक अवश्य सीखनी चाहिए ताकि आपातकाल में दूसरों की सहायता की जा सके।”

इस दौरान रेल सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, मानसनगर पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक शाहिद खान, उप निरीक्षक आर.एन. राम, अमरजीत दास, इंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक अजय साहनी, शिवशंकर यादव और अरविंद कुमार यादव सहित कई आरपीएफ जवान उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह शपथ ली कि वे किसी भी बेहोश या हृदयाघात से पीड़ित व्यक्ति को समय पर सीपीआर देकर उसकी जान बचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे और सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!