Breaking News

समरेर के सिसईया गुसाई में 18 अक्टूबर से दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण।

समरेर के सिसईया गुसाई में 18 अक्टूबर से दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण।

बदायूं। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बदायूं जिले के विकासखंड समरेर के ग्राम सिसईया गुसाई में 18 से 19 अक्टूबर 2026 तक दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का आयोजन राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, बदायूं की ओर से किया जा रहा है।

राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी नवीन चंद्र आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम सिसईया गुसाई, न्याय पंचायत सिसईया गुसाई में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी और कौशल को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम से ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …