Breaking News

शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, सांसद छत्रपाल गंगवार ने संभाला मोर्चा।

बहेड़ी के इंटर कॉलेजों में शिक्षकों और प्रबंधकों से किया जनसंपर्क, 23 अक्टूबर को डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान की तारीख नजदीक आते ही भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों का दौरा कर शिक्षकों और प्रबंधकों से संपर्क किया। उन्होंने 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशी को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।

सांसद ने कॉलेजों में शिक्षकों और प्रबंधकों से मुलाकात कर प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया। चुनाव में कम समय शेष रहने के चलते भाजपा मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समर्थन जुटाने में लगी है। जनसंपर्क अभियान के जरिए पार्टी शिक्षक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान केसर इको क्लब की ओर से पौधरोपण भी किया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। चुनावी गतिविधियों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों को भी स्थान दिया गया।

इस मौके पर विधानसभा चुनाव संयोजक एम. प्रसाद, निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, महेश शर्मा, नरेंद्र गंगवार, चमन गंगवार, कॉलेज प्रबंधक एमएस गंगवार, शेखर गंगवार, रणजीत सिंह, प्रतीक ढींगरा, प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, सुरेश पाल सिंह, चंद्रशेखर गंगवार और राकेश शर्मा सहित शिक्षक एवं कॉलेज प्रबंधक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …