Breaking News

मुगलसराय में हसीब खान ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, 2027 चुनाव के लिए कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, राहुल गांधी के समर्थन में लगाए नारे; शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा के मुद्दे उठाए।

मुगलसराय, चंदौली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन प्रभारी हसीब खान ने चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया और कांग्रेस नेता हसीब खान तथा राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।

जनसभा को संबोधित करते हुए हसीब खान ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का मुद्दा उठाया।

हसीब खान ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके अनुसार, युवा, छात्र, किसान और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। दौरे को आगामी चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री एवं फिल्म अभिनेत्री जारा खान उर्फ फिरदौस बानो, किफलाइन सिद्दीकी, आंशु भाई, नियाज भाई, महेंद्र यादव प्रधान, हामिदउल्लाह प्रधान, आजम खान, तुफैल भाई, राधेश्याम यादव, मनोज पासवान, संदीप भारती, लालमन सोनकर, राजकुमार मौर्य, शिवा पासवान, राकेश गौतम, अखिलेश चौहान और राकेश भारती सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Byte – हसीब खान पूर्व प्रत्याशी उतरौला विधानसभा व कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Spread the love

Check Also

रेखा आर्य प्रकरण के बाद पप्पू गिरधारी के बयान से बरेली में चर्चाएं तेज।

निष्पक्ष जांच की मांग, न्याय नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास पर धरने की …