Breaking News

बदायूं में सेवा संकल्प अभियान का समापन आज, जनप्रतिनिधियों और उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान।

बदायूं में सेवा संकल्प अभियान का समापन आज, जनप्रतिनिधियों और उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान।

बदायूं। सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को होगा। इस अवसर पर डायट स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम प्रधानों, सरपंचों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन करेंगे और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराएंगे। कार्यक्रम के दौरान सरपंच से लेकर सांसद तक लगभग 10 जनप्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। इसमें महिला और युवा सरपंचों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उनके अनुभवों और कार्यों को मंच मिल सके।

इसके अलावा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के अनुभवों को साझा करने, बेहतर कार्यों को प्रोत्साहित करने और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

 

 

Spread the love

Check Also

समरेर के सिसईया गुसाई में 18 अक्टूबर से दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण।

समरेर के सिसईया गुसाई में 18 अक्टूबर से दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण। बदायूं। मुख्यमंत्री …