Breaking News

त्योहारों को लेकर डीएम और एसएसपी ने शहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी।

त्योहारों को लेकर डीएम और एसएसपी ने शहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी।

बदायूं। शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त बाजारों के साथ सिटी मॉल, नेहरू चौक, सर्राफा बाजार, गांधी ग्राउंड तथा छह सड़का सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे तथा सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिन्द जाधव, कोतवाली और सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …