Breaking News

बदायूं के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, ऑनलाइन पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन।

बदायूं के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, ऑनलाइन पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन।

बदायूं। रबी सीजन 2026-27 में आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए उद्यान विभाग की ओर से 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित किया गया है। इच्छुक किसान आलू बीज प्राप्त करने के लिए विभागीय ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी आर.एन. वर्मा ने यह जानकारी देते हुए किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण कराने की अपील की है।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आवंटित आलू बीज में कुफरी किरन, कुफरी फाईसोना, कुफरी आनंद, कुफरी ख्याति, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी सूर्या, कुफरी मोहन और कुफरी बहार जैसी किस्में शामिल हैं। किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार इन किस्मों का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आलू बीज की दरें भी निर्धारित की गई हैं। आधारीय प्रथम सीड साइज का बीज 3630 रुपये प्रति कुंतल, आधारीय द्वितीय सीड साइज का बीज 3480 रुपये प्रति कुंतल तथा आधारीय प्रथम ओवर साइज का बीज 3040 रुपये प्रति कुंतल की दर से उपलब्ध है।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि यदि भविष्य में शासन की ओर से आलू बीज की खरीद पर कोई अनुदान स्वीकृत किया जाता है, तो उसकी धनराशि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए भेजी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने पहले जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन किया है, उन्हें भी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसानों को बीज आवंटन और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

आलू बीज की उपलब्धता, किस्मों, निर्धारित दरों और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, बदायूं में संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में सेवा संकल्प अभियान का समापन आज, जनप्रतिनिधियों और उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान।

बदायूं में सेवा संकल्प अभियान का समापन आज, जनप्रतिनिधियों और उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान। …