Breaking News

सहसवान में धूमधाम से निकली राम बारात, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा प्रशासन।

सहसवान में धूमधाम से निकली राम बारात, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा प्रशासन।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। नगर में राम बारात धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। राम बारात का शुभारंभ प्रमोद संस्कृत पाठशाला के मैदान से हुआ, जहां नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

राम बारात प्रमोद संस्कृत पाठशाला से शुरू होकर सहवाजपुर, जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज, नवादा चौराहा, कोतवाली, रोडवेज बस स्टैंड, नसरुल्लागंज बाजार, विल्सन गंज और पठान टोला से होते हुए तहसील परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नगर में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, रामलीला कमेटी अध्यक्ष बॉबी माहेश्वरी, हैदर मियां, आदर्श सक्सेना, अवढर शर्मा, पियूष माहेश्वरी, शिशिर माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना, राहुल वर्मा, नितिन माहेश्वरी और अबीर सक्सेना सहित कमेटी के कार्यकर्ता तथा नगर के अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, ऑनलाइन पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन।

बदायूं के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, ऑनलाइन पोर्टल से कर …