Breaking News

दवतरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

दवतरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव दवतरा में युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और उन्हें स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। नियमित खेलकूद से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक क्षमता और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।

प्रतियोगिता शुरू होते ही धावकों ने पूरी ऊर्जा के साथ दौड़ लगाई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

1600 मीटर दौड़ में नरदेव ने प्रथम, विपिन पाल ने द्वितीय और दीपू ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर में सतेंद्र यादव प्रथम, अंकित मौर्य द्वितीय और लवकुश यादव तृतीय रहे। वहीं 400 मीटर दौड़ में रितुज मौर्य ने पहला, दीपक यादव ने दूसरा और गौरव यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि सतीश प्रेमी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में आयोजक मंडल के लालू यादव, संजीव गुरु जी, सुरेंद्र पाल, विवेक यादव, भुवनेश कुमार, रामजीत यादव, विपिन कुमार, राजू सिंह, पुष्पेंद्र यादव, नन्हे यादव, एडवोकेट रामजीमल, जितेश पाल, कपिल देव, कुलदीप यादव, शाकिर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन। आई एम खान  बिसौली। नगर के …