Breaking News

कासगंज एसपी ओपी सिंह ने गंजडुंडवारा थाने का किया औचक निरीक्षण।

अभिलेखों, मालखाने, हवालात और मिशन शक्ति केंद्र की जांच, अपराध नियंत्रण व लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने शुक्रवार देर रात गंजडुंडवारा थाना और महिला रिपोर्टिंग चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, थाना कार्यालय, अभिलेखों और हवालात सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, पुलिस बैरक, भोजनालय और थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने और व्यवस्थित तरीके से उनका रखरखाव करने के निर्देश दिए।

एसपी ने अपराधों की समीक्षा करते हुए टॉप-10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराने तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ऑपरेशन क्लीन सहित विभिन्न अभियानों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस गश्त और चेकिंग को प्रभावी बनाने के साथ लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया।

पीड़ितों के साथ शालीन व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनका शीघ्र निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा एंटी रोमियो टीम को सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

रेखा आर्य प्रकरण के बाद पप्पू गिरधारी के बयान से बरेली में चर्चाएं तेज।

निष्पक्ष जांच की मांग, न्याय नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास पर धरने की …