Breaking News

दशहरा पर्व को लेकर एसपी ओपी सिंह ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

दशहरा पर्व को लेकर एसपी ओपी सिंह ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शुक्रवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, रामलीला मैदान और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पैदल गश्त कोतवाली गंजडुंडवारा परिसर से शुरू हुई। इसके बाद पुलिस टीम गांधी रोड, बाग पंचायती स्थित रामलीला मैदान, टीन बाजार और बानमंडी तिराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान एसपी ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान पूरी सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को अराजकता फैलाने, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद करते हुए दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी चमन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता का उद्देश्य दशहरा पर्व के दौरान नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, ऑनलाइन पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन।

बदायूं के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, ऑनलाइन पोर्टल से कर …