Breaking News

बदायूं: उद्योग बंधु की बैठक: ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, अस्वीकृत आवेदकों को आएगी कॉल।

उद्योग बंधु की बैठक: ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, अस्वीकृत आवेदकों को आएगी कॉल।

बदायूँ। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई, जिसमें उद्यमियों की समस्याओं और ऋण पत्रावलियों की स्थिति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने ऋण पत्रावलियों को अनावश्यक लंबित रखने और बिना उचित कारण अस्वीकृत करने पर बैंकर्स पर नाराजगी जताई। बैंकर्स के इस दावे पर कि आवेदक ऋण में रुचि नहीं रखते, जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम के जरिए आवेदकों से सीधे फोन पर संपर्क कर रुचि और कारणों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए。 साथ ही स्पष्ट किया कि बिना ठोस कारण कोई पत्रावली अस्वीकृत न हो और पात्र आवेदकों की पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण हो。

बैठक में उद्यमियों ने कछला अंत्येष्टि स्थल पर मशीन खराब होने, ईंधन व्यवस्था और सड़कों पर गड्ढे-गंदगी की समस्याएं रखीं, जिनके प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए गए। अनुपस्थित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए नियमित भागीदारी और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए गए।

Spread the love

Check Also

बसपा की बैठक: सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर कैडर कैंप लगाने की बनी रणनीति।

बसपा की बैठक: सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर कैडर कैंप लगाने की बनी रणनीति। प्रधान …