Breaking News

मूसलाधार बारिश से बबुरी में हाहाकार, बबुरी-चकिया मार्ग पर आवागमन ठप, घरों व अस्पतालों में घुसा पानी।

मूसलाधार बारिश से बबुरी में हाहाकार, बबुरी-चकिया मार्ग पर आवागमन ठप, घरों व अस्पतालों में घुसा पानी।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चंदौली। चंदौली जनपद के बबुरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब 24 घंटे की लगातार बारिश से गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि घरों से लेकर अस्पतालों तक पानी घुस गया और सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।

सबसे गंभीर स्थिति डीडीयू मंडल रेल अस्पताल की रही, जहाँ बारिश का पानी वार्डों तक पहुँच गया। मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को घंटों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं निचले इलाकों में घरों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे फर्नीचर और घरेलू सामान खराब हो गए।

नगई, नकनानपुर, दुदे, पंटनावा, ददरा, भुरकुंडा, बहोंरा, गोडी़, लेवा, मवैया, भवतपुरा, इंद्रपुरा, खरीद, जरखोर और जगदीशपुर समेत दर्जनों गांवों में जलभराव से लोगों का जनजीवन ठप हो गया है। सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूब गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

बबुरी-चकिया मार्ग पर भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे वाहनों की आवाजाही घंटों बाधित रही। स्थानीय लोग मजबूर होकर वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं।

नागरिकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था समय पर नहीं की गई, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

हालांकि प्रशासन का कहना है कि राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अब भी कई मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न हैं।

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश में कुछ कमी आने की संभावना जताई है। बावजूद इसके, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी और राहत कार्य को युद्ध स्तर पर संचालित करने की मांग की है ताकि हालात और गंभीर न हों।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!