Breaking News

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण में पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार।

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण में पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार।

कहा – “काम नहीं करोगे तो खंभे में बांधकर कराना पड़ेगा”

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चंदौली। चंदौली जनपद के बबुरी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से चंद्रप्रभा और गढ़ई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। दर्जनों गांव पानी से घिरे हुए हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी स्थिति का जायजा लेने शनिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बबुरी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाके की बदतर हालत देखी तो वे विभागीय अधिकारियों पर भड़क उठे।

उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा – “आप लोग काम नहीं कर रहे हैं, सिर्फ फोटो खिंचवाने आते हैं। नदी की सफाई तक नहीं हो पा रही है। अब बांधकर खंभे में काम कराना पड़ेगा, तभी समझ आएगा।”

राणा प्रताप सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद राहत और सफाई कार्यों में सुस्ती क्यों बरती जा रही है?

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभागीय लापरवाही जारी रही तो आंदोलन छेड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।

इस दौरान राणा प्रताप सिंह ने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर से फोन पर बात कर तत्काल निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी खुद मैदान में नहीं उतरेंगे, तब तक बाढ़ की समस्या का समाधान संभव नहीं है।

ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि बाढ़ के चलते खेतों और घरों में भारी नुकसान हुआ है, मगर अब तक प्रशासनिक सहायता नहीं मिल सकी है।

राणा प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को उच्च स्तर पर उठाएंगे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!