Breaking News

बदायूं में महिला हत्याकांड का खुलासा, लालच में रिश्तेदारों ने ही रची लूट की साजिश।

बदायूं में महिला हत्याकांड का खुलासा, लालच में रिश्तेदारों ने ही रची लूट की साजिश।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ गांव में बर्तन व्यापारी की पत्नी की हत्या और लूटपाट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस जघन्य घटना को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही रिश्तेदारों ने पैसों के लालच में अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

यह घटना 2 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जब बर्तन व्यापारी के घर में लूटपाट की गई थी। बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस को इस मामले में अहम सुराग तब मिला, जब मृतका की बेटी ने अपने चचेरे भाइयों पर संदेह जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने रुपए के लालच में इस वारदात की योजना बनाई थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा किए जाने का दावा पुलिस ने किया है।

बाइट (Byte): एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!