Breaking News

सहसवान: शांति और भाईचारे के लिए AIMIM का संदेश, बदायूं–सहसवान में चला प्रेम अभियान।

शांति और भाईचारे के लिए AIMIM का संदेश, बदायूं–सहसवान में चला प्रेम अभियान।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। हाल ही में गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र में आत्मरक्षा के नाम पर खुलेआम तलवारें बांटने की घटना और उस पर पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बदायूं और सहसवान में शांति व भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। इस पहल का मकसद समाज में फैल रही नफरत के माहौल के बीच प्रेम, एकता और संविधानसम्मत मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के निर्देश पर 6 जनवरी 2026 को प्रदेशभर में “तलवार नहीं, कलम और गुलाब” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में AIMIM के जिला अध्यक्ष बदायूं शरीफ उद्दीन के नेतृत्व में बदायूं और सहसवान के प्रमुख स्थानों पर आम नागरिकों को कलम और गुलाब वितरित कर शांति, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शरीफ उद्दीन ने कहा कि AIMIM शुरू से ही अमन, इंसाफ और सामाजिक एकता की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश और समाज की प्रगति शांति और आपसी सौहार्द पर निर्भर करती है। कलम ज्ञान, समझ और तरक्की का प्रतीक है, जबकि गुलाब प्रेम और इंसानियत का संदेश देता है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए हथियार नहीं, बल्कि शिक्षा और संवाद की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना की और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। बदायूं और सहसवान में AIMIM का यह अभियान नफरत के माहौल के बीच प्रेम और एकता की मजबूत मिसाल के रूप में सामने आया।

इस मौके पर AIMIM के वरिष्ठ नेता मोहम्मद उवैस उर्फ शानू ने कहा कि समाज को तोड़ने वाली नफरत का जवाब हिंसा से नहीं, बल्कि शिक्षा, संवाद और आपसी प्रेम से दिया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहें और संविधान, कानून तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा बनाए रखें।

कार्यक्रम में एडवोकेट रोशन यासीन उर्फ गुडू, एडवोकेट कौशल गुप्ता, अलापुर चेयरमैन पति फईम उद्दीन, सलमान हैदर नकवी, समाजवादी पार्टी नेता स्वाले चौधरी एडवोकेट, एडवोकेट फुरकान खान, एडवोकेट आशू खान, सुब्हान खान, मुदस्सिर अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!