Breaking News

बलरामपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बाजार से वीर विनय चौराहा तक हुई कार्रवाई।

बलरामपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बाजार से वीर विनय चौराहा तक हुई कार्रवाई।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार की शाम अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई की गई। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र से लेकर वीर विनय चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिससे अतिक्रमण करने वालों में अफरा-तफरी मच गई।

नगर क्षेत्र में लंबे समय से सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दुकानों और ठेलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। इन समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिन मार्गों पर पहले चलना मुश्किल हो गया था, वहां अब यातायात सुचारू रूप से संचालित होने लगा है।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और मार्च माह तक चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में जहां-जहां अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं अपने स्तर से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नगर पालिका द्वारा बुलडोजर के माध्यम से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!