Breaking News

कानपुर रेंज के डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा।

कानपुर रेंज के डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। कानपुर रेंज के डीआईजी हरिश्चन्द्र मंगलवार को फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने वार्षिक निरीक्षण करते हुए पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि निरीक्षण देर रात तक जारी रहेगा। इसके साथ ही जनपद के अलग-अलग थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी हरिश्चन्द्र ने पुलिस रिकॉर्ड को डिजिटल करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कामकाज को और बेहतर बनाया जाए।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं से जुड़े कई सुझाव रखे।

खास बात यह रही कि जनपद फर्रुखाबाद पिछले तीन महीने से आईजीआरएस (IGRS) में प्रथम स्थान पर बना हुआ है, जबकि कानपुर रेंज के सभी जनपद लगातार दस महीने से पहले स्थान पर हैं। डीआईजी ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह कार्य करने के निर्देश दिए।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!