Breaking News

सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी, 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे।

सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी, 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फतेहगढ़। जनपद फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल की टीम ने गुमशुदा हुए कुल 101 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

मंगलवार को फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा ने इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल द्वारा लगातार प्रयास कर जनपद और अन्य जनपदों से खोए हुए मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम प्रभारी संत कुमार के नेतृत्व में कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप राव तथा टीम के सदस्य अनुराग कुमार, सचिन सिंह और राहुल शर्मा ने कड़ी मेहनत कर यह सफलता हासिल की।

बरामद किए गए मोबाइल फोन जब उनके स्वामियों को सौंपे गए तो उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बाइट: संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर (फर्रुखाबाद)

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!