Breaking News

गोलीकांड के आरोपियों को सदर बाजार पुलिस ने दबोचा।

गोलीकांड के आरोपियों को सदर बाजार पुलिस ने दबोचा।

स्टेशन रोड पर पुरानी रंजिश में चली थी गोली, युवक हुआ था घायल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। रविवार देर रात स्टेशन रोड पर हुई गोलीबारी से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वारदात में गाजी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। घायल युवक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, वादी दयाल रेस्टोरेंट के पास रेलवे स्टेशन के नजदीक खाना खा रहा था। तभी पुराने विवाद को लेकर साहिल और शानू नामक युवक वहाँ पहुँचे और गाली-गलौज करने लगे। वादी द्वारा विरोध करने पर साहिल के इशारे पर शानू ने अवैध तमंचे से जानलेवा फायरिंग की, जिसमें गोली वादी के दाहिने हाथ में जा लगी और वह लहूलुहान हो गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार और उनकी टीम ने तेजी से घेराबंदी करते हुए एमएन जाई जलालनगर स्थित छोटा रेलवे स्टेशन के पास कब्रिस्तान के निकट से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शानू उर्फ शाहनवाज और साहिल, निवासी मोहल्ला मामूडी थाना सदर बाजार, के रूप में हुई।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच थाने लाकर पूछताछ की गई और बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!