Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीतापुर आँख अस्पताल की कार्यकारिणी बैठक।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीतापुर आँख अस्पताल की कार्यकारिणी बैठक।

अस्पताल की व्यवस्थाओं व उपकरणों की खरीद पर हुई विस्तृत चर्चा।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट आई रिलीफ सोसाइटी शाहजहांपुर द्वारा संचालित सीतापुर आँख अस्पताल की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि से हुई, जिसके बाद विभिन्न प्रस्तावों और लंबित विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में 9 सितम्बर 2024 को स्वीकृत किए गए उपकरणों—विजन ड्रम ऑटोमैटिक, ऑटोरेफ केराटोमीटर, इंडायरेक्ट ऑप्थाल्मोस्कोप, ऑटोक्लेव डबल ड्रम, फंडस कैमरा तथा फेको मशीन कटर एवं प्रोब—की खरीद पर विस्तार से विचार किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नवीनतम तकनीक अपनाकर अस्पताल की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी क्रम में अस्पताल में ऑपरेशन हेतु नई फेको मशीन क्रय करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर कार्यकारिणी ने सहमति व्यक्त की।

इसके अलावा अस्पताल भवन की पुताई और मरम्मत, कार्यालय कार्यों के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराने, प्रभारी चिकित्साधिकारी को वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु देय ₹36,800 की ऑपरेशन इंसेंटिव राशि का भुगतान करने तथा कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस प्रदान करने के विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी के आवास की मरम्मत कराने का प्रस्ताव भी रखा गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विमर्श किया और अस्पताल की सेवाओं को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल की उपयोगिता और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावों पर सहमति दी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …