Breaking News

सहसवान में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने किया “कम बैक टी पॉइंट” का शुभारंभ।

भव्य स्वागत के बीच गूंजी शाहिद खान ज़िंदाबाद के नारे, युवाओं में दिखा उत्साह।

सहसवान (बदायूं)। नगर के अर्शी ऑटोमोबाइल्स के निकट, सिनेमा हॉल के सामने नवनिर्मित “कम बैक टी पॉइंट” का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में नगरवासियों और युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर दुकान स्वामी आसिफ अली ने सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने “शाहिद खान जिंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल गूंजा दिया। उद्घाटन के बाद शाहिद खान ने कहा कि सहसवान नगर में युवाओं के लिए इस तरह के कैफे और टी पॉइंट रोजगार का एक बेहतर माध्यम हैं।

उन्होंने कहा — “आज के युवा मेहनती और आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। ऐसे में चाय पॉइंट जैसी पहल न केवल रोजगार का अवसर देती है बल्कि समाज में एक प्रेरक उदाहरण भी स्थापित करती है।”

सपा प्रदेश सचिव ने यह भी कहा कि नगर में पहली बार इतनी सुंदर और व्यवस्थित नागौरी चाय की दुकान खोली गई है, जहाँ युवाओं के बैठने के लिए आरामदायक व्यवस्था की गई है। यहाँ चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामग्री भी उचित दरों पर उपलब्ध कराई गई है।

स्वामी आसिफ अली ने बताया कि “कम बैक टी पॉइंट” का मकसद केवल व्यापार नहीं बल्कि नगर के युवाओं को एक साथ जोड़ने का स्थान प्रदान करना है, जहाँ सभी वर्ग के लोग बैठकर आपसी संवाद और भाईचारे को बढ़ा सकें।

शाहिद खान ने दुकानदार को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी से किया गया काम हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने सहसवान के युवाओं से कहा कि वे आत्मनिर्भर बनने के लिए छोटे-छोटे व्यवसायों की ओर कदम बढ़ाएँ।

कार्यक्रम में नगर की बड़ी संख्या में युवा, व्यापारी, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सपा नेता शाहिद खान की सादगी और जनता से जुड़ाव की प्रशंसा की। शाहिद खान को सहसवान क्षेत्र में एक ऐसे नेता के रूप में जाना जाता है, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करते हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!