Breaking News

नगला चोई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का हुआ सफल आयोजन।

नगला चोई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का हुआ सफल आयोजन।

मुजरिया (बदायूं)। विकासखंड सहसवान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगला चोई में स्थित शिव मंदिर प्रांगण पर शासन की मंशा के अनुरूप पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।

इस मेले का संचालन राजकीय पशु चिकित्सालय सहसवान की टीम द्वारा किया गया, जिसमें उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कर्मवीर राज सिंह सहित पशुधन प्रसार अधिकारी, पैरावेट्स, मैत्रीगण और डोरेनसेमिनेटर शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सर्वेश देवी के पति हरपाल सिंह और डॉ. कर्मवीर राज सिंह ने गाय को गुड़ खिलाकर और फीता काटकर किया। मेले में ग्रामीणों ने आसपास के गांवों से सैकड़ों पशु लाकर उपचार करवाए।

शिविर में पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, टीकाकरण, पशु बांझपन उपचार और सामान्य रोगों की चिकित्सा की गई। डॉ. सिंह ने पशुपालकों को समय-समय पर टीकाकरण और प्रशिक्षित चिकित्सकों से उपचार कराने की सलाह दी।

इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, पैरावेट एनपीएस सैलानी, विकास उर्फ गुड्डू, अजयपाल, मोहम्मद फहीम खान, डोरेनसेमिनेटर दिनेश कुमार, मैत्री कमल कुमार और चालक रविंद्र कुमार यादव ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर में कुल 493 पशुओं का पंजीकरण किया गया —
➡ बड़े पशु: 368
➡ छोटे पशु: 125
➡ बधियाकरण: 50
➡ टीकाकरण: 50
➡ बांझपन उपचार: 172
➡ कृत्रिम गर्भाधान: 40
➡ गर्भ परीक्षण: 52
➡ कृमिनाशक दवा वितरण: 468
➡ शल्य चिकित्सा: 16

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सरकार द्वारा संचालित इस पहल की सराहना की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!