Breaking News

नगर के मुख्य बाजार स्थित रेडीमेड गारमेंट्स मॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग।

रेडीमेड गारमेंट्स मॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, लाखों का माल जलकर खाक।

सहसवान (बदायूं)। नगर के मुख्य बाजार विल्सनगंज स्थित पोस्ट ऑफिस गली में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी विशाल महेश्वरी के स्वामित्व वाले “विशाल गारमेंट्स” शोरूम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि शोरूम की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और धुएं के गुबार से पूरा इलाका ढक गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को सूचित किया।

कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। दमकलकर्मियों ने लगातार कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

गनीमत यह रही कि फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा आग आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले सकती थी। हालांकि लाखों रुपये के रेडीमेड कपड़े और गोदाम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!