Breaking News

बदायूँ के विकास पर चर्चा के लिए 19 जुलाई को जनता के बीच होंगे सलीम इक़बाल शेरवानी।

बदायूँ के विकास पर चर्चा के लिए 19 जुलाई को जनता के बीच होंगे सलीम इक़बाल शेरवानी।

संवाददाता, सालिम रियाज 

बदायूँ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इक़बाल शेरवानी आगामी 19 जुलाई 2026 को बदायूँ आ रहे हैं। क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के प्रति अपनी सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले शेरवानी जी बदायूँ के होटल ‘फोर लीफ’ में सुबह 10:00 बजे से स्थानीय निवासियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

बदायूँ से पांच बार सांसद रहे सलीम इक़बाल शेरवानी का यहाँ की जनता के साथ पुराना और आत्मीय नाता रहा है। इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों से सीधे जुड़ना, उनके सुख-दुख साझा करना और बदायूँ के भविष्य व विकास की योजनाओं पर सार्थक चर्चा करना है। इस अनौपचारिक बैठक में जिले के सभी सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, जहाँ वे अपने प्रिय नेता से रूबरू होकर अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव और विचार साझा कर सकेंगे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!