Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार: 7.20 लाख की ठगी का खुलासा, 7 मुकदमे दर्ज।

शाहजहाँपुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार: 7.20 लाख की ठगी का खुलासा, 7 मुकदमे दर्ज।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस लगातार सख्त रुख अपना रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘CYVAJRA’ अभियान के तहत जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में साइबर सेल, साइबर थाना, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीमों ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर साइबर ठगी के 7 अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में साइबर अपराधियों द्वारा करीब 7.20 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

पुलिस ने सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस अब इन अपराधों में इस्तेमाल हुए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन या यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो पीड़ित तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम पुलिस थाने में संपर्क करें। समय पर की गई शिकायत से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। शाहजहाँपुर पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है और भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!